16-May-2022


Big Breaking नहाने के दौरान तालाब में डूब गए नाबालिग बच्चे ,2 बच्चो की मौत ,मची अफरा तफरी , पढिये पूरी खबर ,जानिए हादसे की वजह



रायगढ़ मुनादी।। रायगढ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम महका में स्थित तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी मे डूबने से 2 नाबालिगों बच्चो की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार ग्राम महका निवासी मुकेश शर्मा के पुत्र श्याम कुमार शर्मा उम्र लगभग 12 वर्ष व सागर कुमार शर्मा, उम्र लगभग 10 वर्ष दोनों आज सुबह 10 बजे तालाब में नहाने गए हुए थे।

तालाब में नहाते नहाते अचानक दोनों नाबालिग गहरे पानी मे पहुंच गए जहां पानी मे डूबकर दोनों को मौत हो गई, बताया जाता है को दोनों को तैरना नही आता था, इसी वजह ये घटना घट गई। परिजनों के द्वारा तालाब में डूबे दोनों युवकों को तत्काल निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

दोनों के शव को   पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौप दिया जाएगा। खरसिया के महका में हुए इस दुखद घटना से आज  पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। बहरहाल खरसिया चौकी पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।








Advertisement

Advertisement Carousel


Trending News