16-May-2022


Breaking News बोर्ड परीक्षा में फेल हुए छात्र ने उठा लिया इतना बड़ा कदम,घर से दूर इस हाल में मिला छात्र,पढिये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। खबर रायगढ़ जिले के लैलूंगा से आ रही है।यहां एक 10 वीं में पढ़ने वाले छात्र ने इसलिए आत्महत्या कर लिया क्योंकि वह परीक्षा में फेल हो गया था।

घटना लैलूंगा थाना के लमडाँड़ गाँव की है।मृतक छात्र का नाम राकेश सिदार बताया जा रहा है।जानकारी के मूताबिक 14 मई को 10वीं बोर्ड का जब रिजल्ट आया और उसे पता लगा कि फेल हो गयाहै तो वह सीधे अपने घर से निकल गया और घर वापस नहीं लौटा ।

परिजनों ने उससे फोन पर सम्पर्क करने की बहुत कोशिश की लेकिन फोन पर सम्पर्क नहीं हुआ ।आखिर में जब उसके मोबाईल का लोकेशन ट्रेस किया गया तब उसका लोकेशन पतां चल पाया। लोकेशन के आधार पर जब घरवाले मौके पर पहुंचे तो पतां चका कि राकेश ने मरघटी पतरा कहरबुआ के पास एक आम पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल रहा था। लैलूंगा पूलिस मामले की जाँच कर रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News