17-May-2022


ये क्या हो रहा है जशपुर कांग्रेस में ! संगठन प्रभारी का कोई मंत्र काम नही आया , कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में जा रहे पदाधिकारी ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने दिया ये बयान



जशपुर मुनादी ।। एक तरफ कांग्रेस में सत्ता और संगठन के बीच समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करने हाई लेबल की कोशिशें की जा रही है वही काँग्रेस पार्टी जशपुर में संगठन और सत्ता के बीच समन्वय बनता नहीं दिख रहा है नतीजतन जो काफी लंबे समय से पार्टी से जुड़कर पार्टी के लिए ग्रास रुट पर काम कर रहे थे वो पार्टी छोड़कर जाने लगे हैं।

ताजा मामला जशपुर का है। काफी लंबे समय से संगठन से जुड़कर संगठन के लिए कार्य करने वाले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जशपुर के एक पदाधिकारी गणेश गुप्ता ने सोमबार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष,जिले के संगठन प्रभारी , व भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के सामने भाजपा प्रवेश कर लिया ।

गणेश गुप्ता ने बताया कि वह काफी लंबे से जुड़े थे और संगठन के लिए कार्य कर रहे थे।उनके जैसे जमीनी कार्यकर्ताओ की मेहनत से जशपुर में कांग्रेस पार्टी का विधायक बना और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी लेकिन सरकार बने और विधायक बने साढ़े 3 साल हो गए हमे साढ़े 3 रुपये का भी लाभ नहीं मिला। छोटे छोटे काम के लिए भी उंन्हे विधायक और अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने पड़े फिर भी उनकी सुनवाई नहीं हुई । कांग्रेस का पदाधिकारी होने के बाद भी अगर विधायक और अधिकारियों का चक्कर काटना पड़े ऐसे में ऐसे संगठन में रहने से क्या लाभ ?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हीरू राम निकुंज ने कहा कि गणेश गुप्ता जैसे जमीनी स्तर पर जी तोड़ मेहनत करने वाले कार्यकर्ता का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में चले जाना पार्टी के लिए कतई ठीक नहीं हो सकता ।पार्टी में कार्यकार्ताओं की उपेक्षा के कारण ऐसे लोग पार्टी छोड़ रहे है।उन्होंने आगे कहा कि गणेश गुप्ता उनके द्वारा जोड़े गए कार्यकर्ता थे और उंन्हे पार्टी छोड़ने का काफी दुःख है ।संगठन के लोगो को कार्यकर्ताओ के साथ तालमेल बनाने की जरूरत है।

कांग्रेस के संघर्ष के समय का जुझारू कांग्रेस कार्यकर्ता जशपुर ब्लॉक कांग्रेस सचिव भाई गणेश गुप्ता जी ने 15 साल से संघर्ष किया था कि कांग्रेस को सत्ता पर लाएंगे लोगों का सेवा करेंगे अपनी स्थिति मजबूत करेंगे जब कांग्रेस सत्ता में आई तो सारा मोहभंग हो चुका कुछ चाटुकार विशेष लोग सत्ता का मलाई काट रहे हैं संघर्ष के नाम पर एक गिलहरी का ना योगदान दिए हैं। सत्ता में कांग्रेस और उनके पार्टी के पदाधिकारी पार्टी छोड़कर जा रहे हैं कितना असंतोष ओर गुस्सा होगा सोच लीजिए कार्यकर्ताओं में इतना असंतोष है तो जनता में कितना असंतोष होगा । भाई गणेश गुप्ता का भाजपा परिवार में स्वागत है।

यह बताना जरूरी है कि संगठन के भीतर सबकुछ ठीक करने के लिए बीते माह संगठन प्रभारी जिले में 6 दिनों के दौरे पर थे ।इन 6 दिनों में जिले के सभी ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता ओर पदाधिकारियों से मिलकर उन्होंने संगठन के भीतर के नब्ज को टटोला और संगठन में सर्जरी की आवश्यकता महसूस करते हुए कुछ ब्लॉक अध्यक्षो को हटाए जाने के संकेत दिए थे।








Advertisement

Advertisement Carousel


Trending News