18-May-2022


भगवान से डर गए चोर ! आने लगे बुरे सपने और होने लग गया …..फिर चोरों ने लिखी एक चिट्ठी और कर दिया करोड़ो का …..पढिये विचित्र किंतु सत्य खबर




मुनादी डेस्क।। भगवान के करोड़ों की मूर्ति चोरों के मामले में तब एक अजीबो गरीब मोड़ आ गया जब चोरों ने भगवान के भय से चोरी की गई मूर्तियों को वापस वहीं छोड़ दिया जहाँ से उन्होंने मूर्तियां चुराई थी।

मामला उत्तर प्रदेश के चित्रकूट का है : बीते 9 तारीख को चित्रकूट के एक प्रसिद्ध मंदिर से करोड़ों रुपये की देवी-देवताओं की मूर्तियां चोरी हो गई थीं। बालाजी मंदिर से चोर अष्टधातु की बनी बेहद प्राचीन 16 मूर्तियां चुरा ले गए थे।इन मूर्तियों की कीमत करोड़ो रूपये की आंकी जा रही है।चोरी की घटना की रिपोर्ट मंदिर के महंत रामबालक के द्वारा चोरी की एफाईएआर दर्ज कराई गई थी।पूलिस रेपोर्टलेने के बाद मामले की जांच में जुटी ही हूई थी कि अचानक रविवार को यह पता चला कि जिस मंदिर से मूर्तियां चोरी हुई थी उस मंदिर के पुजारी के घर के पास 14 मूर्तियां बोरी के भीतर रखे हुए मिले और साथ मे एक चिट्ठी भी जो चोरों ने लिखा था।

चिट्ठी में चोरों ने लिखा है कि जिस दिन से उन्होंने मूर्तियां चुराई है उस दिन से ही उनका बड़ा बड़ा नूकसान हो रहा है और रात में बुरे बुरे सपने आ रहे हैं ।इन बुरे सपनो और किसी अनहोनी से डर के चलते मूर्तियों को वापस कर रहे हैं।

हांलाकि इन सबके बावजूद पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और अन्य 2 मूर्तियों की तलाश भी पूलिस कर रही है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News