जशपुर मुनादी ।। फोन पर 3 बार तलाक तलाक तलाक बोलकर बीवी को हक़ से मरहूम तो कर ही दिया दूसरी शादी भी रचा ली । 3 तलाक की पीड़िता ने इस मामले की रिपोर्ट कुनकुरी थाने में दर्ज करवा दी है।पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कुनकुरी थाना प्रभारी भाष्कर शर्मा ने बताया कि पीड़िता कुनकुरी की रहने वाली है । 2007 में पीड़िता का विवाह झारखण्ड बालूमाथ जिला लातेहार निवासी इश्तियाक से हूई थी कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक ठाक चला लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद पीड़िता को यह बोलकर प्रताड़ित किया जाने लगा कि उसके बच्चे नहीं हो रहे है। धीरे धीरे इस बात को लेकर विवाद बढ़ता गया ।
विवाद बढ़ने के बाद पीड़िता अपने मायके आ गयी । बाद में जब उसने अपने शौहर इश्तियाक से फोन पर लेने आने को कहा तो वह किसी भी कीमत पर उसे ले जाने को तैयार नहीं हुआ । इसी तरह कुछ साल बीत गए लेकिन बात तब बिगड़ गयी जब फोन पर बात चीत के दौरान 19 अक्टूबर 2021 को इस्तियाक ने पीड़िता को 3 बार तलाक बोल दिया और आइंदा उंसके घर आने से मना कर दिया ।
बाद में पीड़िता के परिजन पीड़िता को ससुराल लेकर भी गए लेकिन ससुराल में पीड़िता के साथ अच्छा सुलूक नहीं किया गया।बाद में पीड़िता को यह बताया गया कि उसके पति ने दुसरी शादी कर ली है ।यह खबर सुनकर पीड़िता निराश हो गयी और वापस मायके आकर कुनकुरी थाने में अपने शौहर के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया ।
कुनकुरी पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुस्लिम विवाह (विवाह अधिकार सरंक्षण एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है । आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बनाकर टीम को झारखंड भेजा जाएगा।

