19-May-2022


Watch video चलती गाड़ी में लगी आग ,धू धू कर जलने लगी चारपहिया , गाड़ी चला रहे सख्श ने …….इस वजह से लगी आग पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। खबर जिले के लुड़ेग से आ रही है ।यहां बीती एक स्कार्पियो में आग लग गयी।स्कार्पियो धू धू कर जलने लगा और थोड़ी ही देर में जलकर खाक हो गया। घटना लुड़ेग के तेंदुपारा जंगल के पास घटिट हूई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है ।

जानकारी के मूताबिक बीती रात करीब 1:30 बजे आग लगी है। ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के टुकुपखना गांव निवासी यदुचंद बारीक पिता वृंदावन बारीक अपने गाड़ी स्कोर्पियो S4 क्रमांक संख्या CG-13-UH-0227 से बुधवार को बेलडेगी स्थित अपने ससुराल गए हुए थे।

लौटने के क्रम में बेलडेगी से महज कुछ दूर एनएच-43 लुड़ेग तेंदुपारा के समीप करीब 1:30 अचानक गाड़ी के आगे की हिस्सा से धुआं निकलने लगा। चालक यदुचंद बारीक ने जब गाड़ी रोककर देखा तो इंजन से आग की लपटें उठ रही थीं। जिसके बाद उन्होंने आग को आस पास से धूल व पत्ता से बुझाने का काफी कोशिश की जंगल के आस पास पानी की व्यवस्था नही होने के कारण गाड़ी में धीरे धीरे आग विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते गाड़ी धु धुकर जलकर राख हो गया ।

https://youtu.be/iE4XilYX-KE

घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी । घटना की सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी गई । जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News