जशपुर मुनादी।। बीते बुधवार याने कल पुलिस वालों की सतर्कता ,सूझ बूझ और सक्रियता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। मामला कुनकुरी है।
बुधवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि बेंदर भद्रा के पास एल आर्टिका सड़क के बीचोबीच खड़ी है और 2 घण्टे से गाड़ी स्टार्ट है। सूचना पाकर कुनकुरी पुलिस के जवान जब आर्टिका के पास पहुंचे तो देखा कि एक सख्श आर्टिका के भीतर बेहोश पड़ा है और गाड़ी के भीतर फूल स्पीड में हीटर चल रहा है । अंदर का नजारा देख पुलिस वालों के होश उड़ गए । अंदर पड़े सख्श की हालत देखकर अनुमान लगाया जाने लगा कि गाड़ी के भीतर कुछ अनहोनी हो गई ।
जवानों ने गाड़ी का लॉक खोलने की कोशिश शुरू की और जब कोशिश कामयाब नहीं हुई तो जवानों ने गाड़ी का कांच तोड़ दिया और फिर गाड़ी का गेट खोला गया।
अंदर पड़ा व्यक्ति नशे की हालत में पाया गया वह बोल पाने की भी स्थिति में नहीं था।उसे उसी हाल में उसी गाड़ी में बैठाकर जवान हॉस्पिटल लाये और उसे अस्पताल में भर्ती कराया ।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों का कहना है कि गाड़ी पूरी तरह से पैक था और हीटर चल रहा था ।अगर कुछ देर तक वही स्थिति रहती तो युवक की जान भी जा सकती थी । हांलाकि युवक अभी पूरी तरह स्वस्थ है।
बताया जा रहा है कि उक्त युवक जनपद पंचायत कुनकुरी में पदस्थ है । और ज्यादा शराब पीने के चलते ऐसा हो गया।

