जशपुर मुनादी।।
नितिश यादव//अपनी पत्नी के साथ ससुराल गए एक आदमी ने ससुराल में ही पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया।जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के पेटामारा निवासी प्रह्लाद अपनी पत्नि के साथ ससुराल (झारखण्ड )गया था। शनिवार को दोनो बाजार गए और बाजार से लौटते वक्त रास्ते में ही दोनो के बीच झगड़ा शुरू हो गया और उसी बीच प्रहलाद ने बीवी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रह्लाद अपनी पत्नि के शव के पास अलाव जलाकर तापता रहा उसे उम्मीद नही थी कि उसकी पत्नि मर गयी है लेकिन जब सुबह हुई और लोगो ने महिला को देखा कि उसकी मौत हो गयो है और जब लोग पूछ ताछ करने लगे इसी बीच मौके का फायदा उठाकर भाग गया ।झारखण्ड सिमडेगा जिले की कुरडेग पूलिस ने जशपर जिले की तुमला पूलिस को घटना की सूचना दे दीहै।तुमला पूलिस मामले की जांच कर रही है।

