01-January-2020


Munaadi Breaking - लिफ्ट पलटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, नए साल का जश्न में मातम ......



कैप्सूल लिफ्ट पलटी खा जाने से एक बड़े उद्योगपति सहित परिवार के छः सदस्यों की मौत की खबर आ रही है।बताया जा रहा है कि पाथ इंडिया के डायरेक्टेटर पुनीत अग्रवाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ 31 दिसम्बर का जश्न मनाने इंदौर के पातालपानी फार्म हाउस आये थे यहां बने टॉवर में लगी कैप्सूल लिफ्ट से उतर रहे थे तभी करीब 80 फीट उपर से लिफ्ट पलटी खा गयी और सभी एक सेकेंड में धडाम से नीचे आ गिरे और इस दुर्घटना में 53 वर्षीय उद्योगपति पुनीत, उनकी 27 वर्षीय बेटी पलक, 28 वर्षीय दामाद पलकेश अग्रवाल, 3 वर्षीय पोता नव, मुंबई में रहने वाले पलकेश के 40 वर्षीय जीजा गौरव अाैर 11 वर्षीय बेटे आर्यवीर की मौत हो गई। गौरव की पत्नी निधि गंभीर हैं।

घटना स्थल








Advertisement

Advertisement Carousel


Trending News