रायगढ़ मुनादी।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जननायक रामकुमार अग्रवाल की 96 वीं जयंती संघर्ष दिवस एवं अहिंसा, शांति व सर्वधर्म समभाव के प्रणेता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष अहिंसा पर्व के अवसर पर आज एक 01जनवरी को जननायक रामकुमार अग्रवाल चौक केवड़ा बाड़ी बस स्टैण्ड के पास रायगढ़ में पुष्पांजली अर्पित कर मुंह में मॉस्क लगाकर शहर में मौन रैली निकाली गई।

रायगढ़ में खतरनाक प्रदूषण से बच्चों, बूढ़ों बुजुर्गों , भावी पीढ़ी एवं समूचे जनजीवन को बचाने के पवित्र उद्देश्य को लेकर मुख पर मास्क लगाकर मौन पदयात्रा निकाला गया। केवडाबाड़ी बस स्टैंड जननायक चौक से मौन रैली निकाल कर शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।

पहले ही बढ़ते ख़तरनाक प्रदूषण को लेकर जनता में काफी आक्रोश है। प्रदूषण के खिलाफ पदयात्रा में शहर के लोग शामिल हुए जिसमे कुछ छात्र भी मास्क लगाकर रैली में नजर आए। प्रदूषण से जन जीवन को बचाने के लिए आज निकाली गई मौन पदयात्रा में लोगो की उपस्थिति रही। रैली में विभिन्न जन संगठनों के लोग शामिल हुए। जननायक चौक में रामकुमार अग्रवाल के चित्र पर पुष्पाहार किया गया इसके बाद शहर में मौन रैली निकाल कर प्रदूषण खिलाफ एक जन अभियान छेड़ लोगो मे इसके प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

छत्तीसगढ़ नागरिक मंच भी इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और जनता से प्रदूषण के खिलाफ समूचे जीव जगत को बचाने के लिए आयोजित पदयात्रा में शिरकत कर गम्भीर समस्या के खिलाफ अभियान में शामिल हुए। जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा सहित प्रबुद्ध नागरिकों छात्र,समाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं, पत्रकार साथियों, पर्यावरण प्रेमियों एवं जन संगठनों के लोग शिरकत किये।

जिले में अंधाधुंध औद्योगिकरण एवं पर्यावरण के नियमो का पालन नही किये जाने से रायगढ़ में प्रदूषण सीमा खतरनाक जोन में पहुंच चुका है। घर के छतों आंगन, यहां तक कि घरों के अंदर तक इसका असर पड़ रहा है। पेड़ पौधों जीव जंतुओं नदी नालों में काली डस्ट का असर आसानी से देखा जा सकता है। प्रदूषण का खतरनाक जनजीवन में व्यापक रूप से पड़ रहा है। प्रदूषण के स्वास, फेफड़े, लिवर, में व्यापक असर पड़ रहा है जिसका खामियाजा जानलेवा कैंसर अन्य खतरनाक बीमारियां लोगो मे घर कर रही है। जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा सहित विभिन्न जन संगठनों सामाजिक कार्यकर्ताओं बुद्धिजीवियो द्वारा जिले में बढ़ते खतरनाक स्तर पर समय समय पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार और जिलां प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैया को लेकर प्रदर्शन रैली आंदोलन करते रहे है।

जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विभिन्न जन संगठनों छात्रों बुद्धिजीवियों ने मॉस्क रैली निकालकर प्रदूषण के खिलाफ राष्ट्रपति, एनजीटी, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री सहित केंद्रीय पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।


