रायपुर मुनादी।।
रायपुर के केनाल चौक के पास जब पुलिस ने एक आदमी को रोका तो पहले तो बाइक सवार ने आनाकानी की फिर अपना परिचय दिया लेकिन पुलिस जब फिर भी नहीं मानी और बाइक की डिक्की चेक किया तो शराब की बोतल पकड़ी गई। फिर पुलिस उन्हें थाने ले गई। नए साल की खुमारी तब तक उत्तर चुकी थी।
दरअसल पकड़े गए व्यक्ति का नाम भूपेंद्र सिंह है और ये सूचना के अधिकार के तहत सबकी सूचना इकट्ठा करते हैं। हालांकि इनकी हरकत की सूचना जब पुलिस को हुई तो पुलिस इन्हें कहाँ छोड़ने वाली थी। सो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। नाते साल पर जश्न मनाना इस RTI activist को महंगा पड़ गया।

