02-January-2020


गांव के लोगों ने चुन ली अपनी सरकार, न चुनाव का झंझट न ही कई दिनों का इंतजार, बन गई….. पढ़िए पूरी खबर



प्रजातंत्र की मुनादी।।

एक ओर जहाँ पूरे प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी मारा मारी शुरू हो गई है और सभी पंचायती दावेदार गलाकाट प्रतिस्पर्धा पर उतर गए हैं वही प्रदेश के 2 गाँव के लोगों ने आपसी एकता का मिसाल कायम करते हुए चुनाव से पहले ही पंच सरपंच का निर्विरोध निर्वाचन कर दिता। ये दोनों गाँव कोरबा जिले के हैं

जानकारी के मुताबिक जिले के पौड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत के ग्राम कापूबहरा में ऐसा हुआ है ।जिला मुख्यालय से तकरीबन 35 किमी दूर इस गाँव मे 10 वार्ड है और सभी 10 वार्ड के वार्ड पंच और सरपंच का यहाँ के लोगों ने निर्विरोध चयन कर लिया है । गाँव की कुल आबादी ग्यारह सौ पचास है जबकि मतदाताओं की संख्या करीब छह सौ साठ क है। पंचायत में कुल 10 वार्ड है जिसमें सभी वार्डों में पंचों का भी चयन किया गया है। सभी पद आरक्षण के हिसाब से तय किया गया है।इससे पहले पाली के ग्राम पुटा में भी पंच सरपंच निर्विरोध चुने गए है। जिसमें महिला आरक्षित सरपंच पद हेतु ब्रीज कुँवर पति श्री पदुम सिंह राज को तथा उपसरपंच पद हेतु गंगा प्रसाद पटेल पिता श्री मनहरण लाल पटेल को चुना गया








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News