रायगढ़ मुनादी।
झारसुगड़ा गोंदिया पैसेंजर ट्रेन के टॉयलेट में एक व्यक्ति अंदर से बन्द कर आग लगा लिया। इस घटना से बोगी में हड़कम्प मच गया लोग कुछ करते समझते।तब तक पैसेंजर ट्रेन जामगांव स्टेशन पहुंच गई इसकी सूचना स्टेशन में मौजूद कर्मचारियो को मिलते ही इसकी सूचना रायगढ़ के उच्च अधिकारियों को दिया । इधर जीआरपी और आरपीएफ को भी सूचना दी गई तब रायगढ़ से आरपीएफ और जीआरपी की टीम जामगांव स्टेशन में लिए रवाना हुए। मिली जानकारी के अनुसार घटना लगभग शाम 7 बजे आसपास की है। बताया जा रहा है कि जीआरपी और आरपीएफ की टीम पहुंच कर पंचनामा वगैरह की कार्रवाई की जा रही है यात्री के बारे में जानकारी भी जुटाई जा रही है करीब घंटे भर से पैसेंजर जामगांव स्टेशन में खड़ी कर रखा गया है।

