रांची मुनादी।।
सोशल मीडिया में एक वीडियो यह कहकर वायरल किया जा रहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास को करारी मात देने के बाद उनके धूर विरोधी सरयू राय ने जमकर डांस किया। वे अकेले अमिताभ की "आपका क्या होगा जनाबे आली" गाने पर थिरकते रहे। बीच बीच में उनके समर्थक पैसे से उनकी नजर उतार रहे थे। लेकिन जब मुनादी ने इस वीडियो की तहकीकात की तो पाया कि यह तीन साल पुरानी वीडियो है। डांस करने वाला थोड़ा बहुत सरयू राय की तरह दिखता जरूर है पर वे सरयू राय नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया में यह वीडियो जोर शोर से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो -

