रायगढ़ मुनादी।
कड़ाके की ठंड में भी एक अखबार में छपी विज्ञापन ने यहां की राजनीतिक फिंजा में गर्माहट भर दी है। भाजपा कांग्रेस दोनो खेमे में जमकर बवाल मचा हुआ हैंऔर सभापति की कुर्सी का यह सब खेल बताया जा रहा है ऐसा नही तो ये आखिर ये सब क्यो और कैसे हुआ।

रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 19 के भाजपा पार्षद महेश कंकरवाल उर्फ कालू का एक विज्ञापन एक अखबार में छपा है। जिसमे उन्हें कांग्रेस का बताया गया है। विज्ञापन देने वाले का नाम एक शुभ चिंतक बताया है। इस विज्ञापन के बाद शहर में कोहराम मच गया है।
इस विज्ञापन में महेश कंकरवाल को कांग्रेस का बताने पर कोहराम मच गया है राजनीति में भूचाल आ गया है । अब कहा जा रहा है कि यह सब पूरी राजनीतिक षड्यंत्र है। एक सोची समझी रणनीति बताई जा रही है और यह सब सभापति के चुनाव बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया में भी इसे लेकर जम कर चर्चाओं का बाजार गर्म हो रखा है वही बड़ी ऊहा पोह की स्थिति बनी हुई है। इस विज्ञपन के बाद और जिस तरह से भाजपा के अंदर अंतर्द्वंद छिड़ा हुआ है इसके बाद आज ये भाजपा पार्षद का कांग्रेसी कलेवर का विज्ञपन आ जाना कई संदेहों को जन्म देने लगा है। कहा यह भी जा रहा है कि भाजपा की अपनी बची खुची जमीन भी खिसकने लगी है। शहर में इस बात को लेेेकर जमकर चर्चा चल रही है कि आखिर ये एक शुभ चिंतक कौन है इसे लेकर अब तक।चर्चाओं का बाजार थमने के बजाए लगातार बढ़ते जा रही है।

