रायगढ़ मुनादी।
खराब मौसम कड़ाके की ठंड को देखते हुए आज और कल यानि 3 और 4 जनवरी दो दिन स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया इसके बाद भी कुछ स्कूल जिला प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए स्कूल का संचालन जारी रखा।

दरअसल सारंगढ के अशोका पब्लिक स्कूल का संचालन प्रशासन के आदेश के विरुद्ध संचालन जारी रखा। इससे अंचल के पालकों में रोष है कि उन्हें इस कड़ाके की ठंड और बदले हुये खराब मौसम के बाद भी स्कूल भेजना पड़ा जबकि कलेक्टर द्वारा अवकाश घोषित कर दिया गया है ताकि नौनिहालों के स्वास्थ्य पर मौसम का विपरीत प्रभाव न पड़े। स्कूल प्रबन्धन द्वारा इसका पालन भी किया गया और स्कूलों को कलेक्टर के आदेश तक बन्द रखा। लेकिन अंचल का रसूखदार स्कूल संचालक राजनीतिक रसूख रखने वाले प्रबन्धन ने स्कूल का विधिवत संचालन किया गया। इसे लेकर सारंगढ अंचल में पालकों के साथ नगर वासियो में भी अक्रोश देखा जा रहा है। अब देखना है कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करती है।

