04-January-2020


ब्रेकिंग जशपुर: हाथियों के दल ने घेर लिया पत्रकार का घर ,फिर तबाह कर दिया...देखिये वीडियो ,पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी//बीती रात जशपुर जिले के कुनकुरी में तकरीबन 8 हाथियो के दल ने एक पत्रकार के घर को ही चारों ओर से घेर लिया। हाथियों के आने की आहट पाकर अपने घर मे बेखबर सो रहे पत्रकार और उसके परिवार वालों की नींद खुली और घर की खिड़की खोला तो उनके सांस अटक गए।

https://youtu.be/JA17ddDZMIY

उन्होंने देखा कि तकरीबन 8 हाथियो ने उसके घर के ठीक सामने डेरा जमा दिया है ।घर के पास खड़े इतने हाथियो को एकसाथ देख पूरे परिवार के लोगों को मौत करीब से दिखने लगी।थोड़ी देर बाद हाथियों का दल पत्रकार कमलेश विश्वकर्मा की बाड़ी में जा घूंसा जहां करीब एक एकड़ में लगे आलू के फसल को पूरी तरह तबाह कर दिया। हाथियो के द्वारा मचाई जा रही तबाही को पूरा परिवार अपने घर की खिड़की से देखता रहा।किसी तरह सुबह हुई फिर हाथियों ने जंगल का रुख कर लिया। कमलेश विश्वकर्मा का घर कुनकुरी के सलिहा टोली में है । बहरहाल,वन विभाग को सूचना दे दी गयी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News