बस्तर मुनादी।।
दंतेवाड़ा कांग्रेस विधायक देवती कर्मा के सुरक्षाकर्मी(पीएसओ) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है ।बताया जा रहा है कि घटना 3 जनवरी की देर रात की रही है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। पीएसओ का नाम आसोराम कश्यप बताया गया है। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है। दंतेवाड़ा पुलिस ने इस मामले फिलहाल ज्यादा कुछ बताने से इंकार किया है। उनका कहना है कि जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

