रायगढ़ मुनादी।
नगर निगम रायगढ़ की सरकार बनाने का समय अब बिल्कुल करिब आ चला है ऐसे में कांग्रेस में महापौर और सभापति के नाम भी तय माना जा रहा है। अंदरूनी सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार महापौर के लिए कांग्रेस ने लक्ष्मीन मिरी और सभापति के लिए जयंत ठेठवार का नाम फाइनल कर लिया गया है।
जो खबर छनकर सामने आ रही है उसके अनुसार जयंत ठेठवार ही नगर निगम के नए सभापति बनेंगे। इसके लिए सारी प्लानिंग पूरी हो चुकी है और खुद अब जयंत भी वीक एंड पर पूरी जा चुके हैं।
सभापति और महापौर के लिए चल रहे कयासों पर शायद ये विराम लगाने वाली खबर हो। जिस तरह से अंदरूनी सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने अपना सभापति और महापौर तय कर लिया है और अंतिम में सभापति जयंत ठेठवार और महापौर लक्ष्मीन मिरी के नाम पर सहमति बनाये जाने की खबर है और इसे ही लगभग फाइनल माना जा रहा है।

