रायगढ़ मुनादी।
जूटमिल क्षेत्र में स्थित रावण ऑटो सेंटर द्वारा मोटर सायकिल रिपेयरिंग कराने आये युवक के साथ जो सलूक किया है अपनी मोटर सायकिल को बनवाने आये एक युवक को इतना परेशान किया इससे रावण के चरित्र को चरितार्थ किया है।
दरअसल सरिया क्षेत्र के निवासी बुधराम सोनवानी द्वारा अपनी मोटर सायकिल बाइक को मरम्मत हेतु लाया गया था। जिसमे एक पार्ट जिसकी बाजार में अधिकतम कीमत 220 रुपये है। जिसकी कीमत 750 और 100 रुपये और अलग से मांग की जा रही थी। वाहन मालिक द्वारा समान के बिल की मांग पर न बिल देने की बात कही गई और न ही बाइक के खुले समान को वापस ठीक कर देने कहा गया और गाड़ी की चाबी रख लिया गया। बाइक चालक ने यह भी कहा कि आप समान का जितना बोल रहे हो बिल दे दो और मरम्म्मत शुल्क आप जो बोलो दे दूंगा लेकिन संचालक अपनी जिद और रावण पन पर उतारू रहा।

इसी तनातनी के बीच रावण ऑटो के संचालक बंटी साहू द्वारा परेशान किये जाने से परेशान होकर बुधराम सोनवानी के द्वारा डायल 112 की मदद ली गई। खबर मिलते ही जुट मिल थाना क्षेत्र की टीम पहुंच गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए जब डायल 112 की टीम ने जानकारी लेने लगे तो रावण ऑटो के संचालक पुलिस के भय से न सिर्फ तत्काल गाड़ी फिट कर दिया और लिए गए अतिरिक्त रकम को भी वापस किया गया। घटना कल शुक्रवार के दोपहर की है।
जिस तरह से डायल 112 के द्वारा एक परेशान व्यक्ति की मदद किया इससे एक्के नम्बर सब्बो पर की कहावत को चरितार्थ करता है।
बताते चले कि रावण ऑटो के संचालक बंटी के खिलाफ जुट मिल चौकी में कई मामले दर्ज है।

