04-January-2020


Watch Video - मुख्यमंत्री के पिता को बताया गैर राजनीतिक, उनके बयान पर कह दी ये बात, पढिये खबर, सुनिए मंत्री का बयान



कोरिया मुनादी।।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को लेकर राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री अग्रवाल ने उन्हें गैर राजनीतिक व्यक्ति बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के कार्य में उनके परिवार के लोगों की दखलंदाजी नहीं होती है।

https://youtu.be/vYbM3jFCuhQ

उन्होंने उनके बयान पर कहा नंदकुमार बघेल का बयान कोई राजनीतिक बयान नहीं है। वो बुजुर्ग व्यक्ति हैं उनकी बात पर कोई टिप्पणी नही करूँगा। मुख्यमंत्री के पिता सामाजिक व्यक्ति है वे समाज का काम करते है। उनका पार्टी से कोई लेना देना ही नही है। मुख्यमंत्री के कामो में उनके परिवार का कोई दखल नहीं होता है। मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल ने पिछले दिनों कोरबा प्रवास के दौरान जय सिंह अग्रवाल को मंत्रिमंडल से हटाने की बात कही थी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News