04-January-2020


इस नेत्री ने किया एलान, नहीं लड़ूंगी जिला पंचायत चुनाव, अब इनके लिए सुगम हुआ चुनाव लड़ने का रास्ता, पढ़िए पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

बड़ी खबर बगीचा से आ रही है, जहां जशपुर जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 1 से जिला पंचायत सदस्य रही संगीता देवी सिंह ने जिला पंचायत का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वो आगे संगठन और समाज का काम करने के लिए अपना पूरा समय देना चाहती है।

हम आपको बता दें संगीता देवी सिंह कोरवा समाज के अगुवा और बगीचा जनपद अध्यक्ष प्रदीप नारायण सिंह की धर्मपत्नी है। उनके चुनाव लड़ने के कयास के कारण कांग्रेस काफी मशक्कत के बाद भी चेहरा ढूंढ नहीं पा रही थी। हम आपको बता दें कि पूर्व चुनाव में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रायमुनि भगत को लगभग 5000 वोटों से निर्दलीय खड़ा होकर परास्त कर दिया था, तथा अपना समर्थन भाजपा को दिया था। अप्रत्याशित रूप से कांग्रेस 3 सरे नम्बर ढाई हजार वोट के अंदर सिमट गई थी।

वहीँ अब रायमुनि भगत के लिए सीट आसान और टिकट की दावेदारी पुख्ता हो गई है, वहीँ कांग्रेस भी अंदर ही अदंर खुश हो गई है। अब प्रत्याशी के लिए कांग्रेस को चेहरा ढूंढना आसान हो गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News