04-January-2020


नागलोक का हाल….यहाँ काँग्रेस पहले से कन्फ्यूज थी अब भाजपा भी कन्फ्यूजन में ! फिर होगा वही हाल !



जशपुर मुनादी।।

बीते पंचायत चुनाव में फरसाबहार जिला पंचायत सीट से भाजपा को तीसरे नम्बर पर भेजने वाले अधिवक्ता विष्णु कुलदीप इस बार फिर से फरसाबहार क्षेत्र क्रमांक 14 से नामंकन दाखिल किया है। माना जा रहा है कि इस बार इनका टक्कर सीधे भाजपा प्रत्याशी से होना है और भाजपा इस बार अजय महराज को क्षेत्र क्रमांक 14 से टिकट देने पर विचार बना रही है ।हांलाकि अजय महराज के अलावे भाजपा के तपकरा मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह भी
नामंकन दाखिल कर दिया है और वो भी चुनाव मैदान में उतरने का मन बना चुके है ।अगर यही हालात रहे तो 2014 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है । बीते चुनाव में भाजपा ने नटवर मुंड़दा को टिकट दिया था जबकि अजय महराज भी चुनाव मैदान में डटे रहे और अंततः भाजपा के प्रत्याशी यहाँ से चुनाव हार गए ।विष्णु कुलदीप दूसरे नम्बर पर थे ।
आपको बता दें कि अभी तक कांग्रेस इस क्षेत्र से उम्मीदवार का पत्ता नही खोल पायी है वही भाजपा भी 6 जनवरी से पहले प्रत्याशियों का एलान करने नही जा रही है ।कहा जा रहा है कि कांग्रेस यहाँ से प्रत्याशियों को लेकर अभी तक कन्फ्यूजन की स्थिति में है जबकि भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र क्रमांक 14 से नामंकन दाखिल कर देने के बाद भाजपा भी कन्फ्यूजन कि स्थिति में आ गयी है ।








Advertisement

Advertisement Carousel


Trending News