जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के कुनकुरी नगरपंचायत में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले बड़ा बखेड़ा होने की खबर आ रही है ।बताया जा रहा है कि भाजपा और काँग्रेस नेताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ है। घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है।भाजपा का आरोप है है कि भाजपा ने कुनकुरी नगरपंचायत अध्यक्ष का कल ही प्रत्याशी घोषित किया था और कल रात में अध्यक्ष प्रत्याशी के पति भूपेंद्र गुप्ता के साथ कांग्रेसी नेताओं के दारा अपहरण कर लिया गया और उसके साथ मार पीट की गयी।निकाय चुनाव के प्रभारी कृष्णा राय ने कहा काँग्रेस नेताओ के द्वारा किये गए कृत्य के विरुद्ध भाजपा आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएगी और कार्यवाही नही होने पर जिले भर में जंगी प्रदर्शन करेगी ।
इधर इस मामले में हांलाकि कांगेस नेताओं की ओर से कोई औपचाकरिक बयान नही आये हैं ।कुनकुरी विधायक यूडी मिंज से जब इस मामले में सम्पर्क किया गया गया तो उन्होंने घटना की जानकारी होने से इनकार किया ।
दूसरी ओर खबर यह भी आ रही है कि मामला किसी काँग्रेस प्रत्याशी के खरीद फरोख्त का है । ऑफ रिकार्ड बताया ये जा रहा है कि निकाय चुनाव में महज एक पार्षद से बहुमत के लिए पीछे रही भाजपा एक कांग्रेसी पार्षद के जुगाड़ में थे इसी बीच कांग्रेसियों को भनक लग गयी और फिर रात में ही जमकर विवाद शुरू हो गया।

