राजनांदगांव मुनादी।।
एक साथ पिकनिक मनाने गए चार दोस्तो की बुरी खबर आ रही है ।खबर के मुताबिक इस दुर्घटना में नगरपालिका परिषद डोंगरगढ़ का कर्मचारी सन्नी यादव की मौत हो गयी है।
घटना राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से 20 किमी दूर मोहरा थाना चौकी के डंगोरा डैम में घटित हुई है। इस घटना में 3 लोगो के घायल होने की खबर है । बहरहाल दुर्घटना की जानकारी के बाद पूलिस मौके पर पहुंच गई है ।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।


