खरसिया मुनादी।
खरसिया नगर पालिका के सभी नव निर्वाचित कांग्रेसी पार्षद शपथ ग्रहण और अध्यक्ष चुनने जाने से पहले शांति बगिया पहुंचे। सभी कांग्रेसी पार्षद शांति बगिया पहुंच कर अपने नेता शाहिद नंदकुमार पटेल और शहिद दिनेश पटेल के समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित किया इसके बाद प्रथम सम्मेलन के लिए रवाना हुए।

खरसिया में कांग्रेस की शहर सरकार बनना लगभग तय है लेकिन कही न कंही एक डर बना हुआ है। हालांकि मंत्री उमेश पटेल की निगहबानी में सभी कांग्रेसी पार्षद है और यहां कांग्रेस सरकार बनना तय है।

