जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के पत्थलगाँव नगरपंचायत में आज हो रहे पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ही भाजपा नेता और पदाधिकारी यह कहते हुए धपथ ग्रहण समारोह से बाहर निकल गए कि समारोह में केवल कांग्रेसी नेताओं का सम्मान किया जा रहा है उनकी पूछ परख ही नही हो रही है।भाजपा नेता यह कहते हुए बाहत निकल आये ।और अपने पार्षदों को भी फूल माला लेने से मना करते देखे गए।
बहरहाल ,शपथ ग्रहण समारोह अभी भी जारी है।भाजपा के नेता समारोह से भले बाहर आये है पार्षद सभी अपनी जगह मौजूद है।इधर भाजपाइयों का हंगामा भी जारी है।

