रायगढ़ मुनादी।
नगरीय निकाय के नवनिर्वाचित पार्षदों का आज शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही प्रथम सम्मेलन को लेकर सरगर्मी बनी हुई है । नगर निगम रायगढ़ के नवनिर्वाचित भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के पार्षदों के द्वारा आज पद और गोपनीयता की शपथ ली गई।
इसके बाद अब शहर सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है भाजपा और कांग्रेस के दोनों ही दलों के नेता नेताओं के चेहरे पर एक कुटिल मुस्कान है । दोनों ही दलों को भरोसा है कि क्रॉस वोटिंग होगी और इसी क्रास वोटिंग के फेर में भाजपा सरकार बना ले जाएगी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस इस बात को लेकर निश्चिंत है कि उनके पास 24 का आंकड़ा ही पर्याप्त है लेकिन कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की मानें तो भाजपा के 3 पार्षद कांग्रेस के संपर्क में हैं । वो इसलिए कि उनकी पसंद का ख्याल नही रखा जा रहा है।

इसके अलावा और भी दूसरे भाजपा के पार्षदों का कांग्रेस को समर्थन मिलने वाला है ऐसा एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का दावा है वोटिंग के बाद कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का दावा है कि कांग्रेश की शहर सरकार 28 से 30 वोट लेकर शहर में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। अब यह दावा कितना सटीक बैठता है चंद घण्टो में फैसला हो जाएगा।

वहीं दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष का भी अपना अलग दावा है वह पहले ही कह चुके हैं कि 6 कांग्रेसी पार्षद उनके संपर्क में है ऐसे में दोनों ही दल को लेकर आशान्वित हैं कि उनकी सरकार बन रही है लेकिन अंततः किसकी सरकार बनेगी यह कुछ ही घंटों में तय हो जाएगा।

कांग्रेसी सभापति और महापौर के लिए नामांकन दाखिल करने और भाजपा से सभापति और महापौर के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद ऊंट किस करवट बैठेगा यह तय होगा और कुछ ही देर में पता चल जाएगा इसके बाद कौन किसके लिए क्रॉस वोटिंग करता है यह भी तय हो जाएगा।

