रायगढ़ मुनादी।।
कांग्रेस ने खोले पत्ते सभापति के दावेदार जयंत ठेठवार और महापौर के लिए जानकी काटजू रहेंगे और इन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया। अब तक कांग्रेश के एक धड़े से ही सभापति और महापौर का नाम आ रहा था जैसा कि बताया जा रहा है पूरे कांग्रेसमें एका रखने के लिए रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के अहम भूमिका रही एक दल से सभापति के लिए सलीम नियरिया और महापौर के लिए जानकी काटजू और दूसरे पक्ष से जैन ठेठवार और लक्ष्मीन मिरी का नाम सामने आया था ऐसे में दोनों दोनों को संतुष्ट रखने के लिए विधायक प्रकाश नायक ने जो तोड़ निकाला है वो ये ह है कि जयंत ठेठवार सभापति के लिए उम्मीदवार रहेंगे और महापौर के लिए जानकी काजू और आखिरकार इस बात पर भी विराम लग गया कि जयंत ठेठवार ही सभापति के उम्मीदवार होंगे।
भाजपा से सभापति पंकज कंकरवाल और महापौर के लिए नवधा परदेशी का नाम तय किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा के सभी पार्षद होटल पुष्पक में पहुंच गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद दोनों दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

