जशपुर मुनादी।।
खबर है कि जशपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नम्बर 14 के भाजपा पार्षद नरेश चन्द्र साय को निर्विरोध चुन लिया गया है जबकि उपाध्यक्ष के लिए अभी दो के बीच मे पेंच फंसा हुआ है।जानकारी के मुताबिक यहाँ से उपाध्यक्ष के लिए दो लोगो ने नामांकन दाखिल किया है।भाजपा से वार्ड नम्बर 3 के पार्षद राजू गुप्ता और वार्ड नम्बर 2 के निर्दलीय प्रत्याशी भागवत नारायण सिंह ने उपाध्यक्ष के लिए नामंकन दाखिल किया है।बताया जा रहा है कि भाजपा की ओर राजू गुप्ता का अध्यक्ष बनना करीब करीब तय है हांलाकि अभी अध्यक्ष उपाध्यक्ष की औपचारिक घोषणा 4 बजे तक हो सकती है।

