रायगढ़ मुनादी।
बरमकेला भाजपा में पड़ा रार भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी के अंदर ही फुट साफ नजर आ रहा है।
बरमकेला नगर पंचायत में भाजपा पार्षदो में उस समय फुट पड़ गया जब भाजपा ने हेमसागर नायक को अध्यक्ष और रामकुमार नायक को उपाध्यक्ष के लिये किया अधिकृत प्रत्याशी घोषित। मिली जानकारी के अनुसार दो दो भाजपा पार्षद बागी हो गए और उपाध्यक्ष के लिए नामांकन किया दाखिल। भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रत्याशी के खिलाफ यहां फुट साफ दिख गया है। वही अध्यक्ष पद के निर्दलीय राका उर्फ राकेश नायक ने नामांकन किया दाखिल। राका नायक ने निर्दलीय नामांकन दाखिल करने के साथ ही भाजपा की अंदरूनी कलह साफ हो गई बताया जा रहा है नगर पंचायत बरमकेला के अध्यक्ष के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राका नायक को कांग्रेस और भाजपा के साथ निर्दलीयों का भी समर्थन है।
आपको बता दे कि ये वही राका नायक है जिन्हें कांग्रेस ने पार्टी से टिकट देने से मना कर दिया है और अब वही कांग्रेस अब इनके पीछे खड़े नजर आ रही है। बताया जा रहा है भाजपा से बगावत कर निर्दलीय उपाध्यक्ष महिला प्रत्याशी राजकुमारी स्वर्णकार भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी पर भारी पड़ सकती है।

