जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के पत्थलगांव नगरपंचायत में भाजपा के बिगड़ते समीकरण को देखते हुए पार्टी हाईकमान के निर्देश पर भाजपा के बाहुबली नेता युद्धवीर रविवार को रातों रात संकट मोचक बनकर पत्थल गांव पहुँचे।खबर है कि उनके पहुँचते ही हांलाकि संकट टल जाने की खबर आ रही है।
जिला भाजपा का कमान सम्हालने वाले पूर्व विधायक युद्धवीर से जब भाजपा के बिगड़ते समीकरण को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने पूरी निश्चिंतता के साथ कहा उनके साथ 10 पार्षद है और सभी के सभी उनके पास है ।उन्होंने अध्यक्ष उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा भी कर दी ।
आपको बता दें कि रविवार से ही युद्धवीर पूरे फुल फार्म में दिख रहे है। रविवार को नगर पंचायत कुनकुरी में अध्यक्ष- उपाध्यक्ष को लेकर भाजपा के पार्षद पति के साथ कांग्रेसी नेताओं द्वारा किये गए मारपीट के बाद उपजे विवाद में सीधा दखल देते हुए कुनकुरी थाना पहुँच गए थे और वहाँ पहुंचकर उन्होंने जो किया और कहा वो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ और सबने देखा ।हांलाकि युद्धवीर को त्रिस्तरीय पंचायत की अहम जवाबदारी मिली है लेकिन रविवार से जिस तरह से वो सक्रियता दिखा रहे है इससे कहीं न कहीं यह समझ आने लगा है कि इनका ईरादा पूरी तरह से हवा पलटने की है।

