06-January-2020


ब्रेकिंग जशपुर: यहाँ काँग्रेस की अल्टी चाल में फंसी भाजपा ,जीती हुई बाजी हार गए,निर्दलीय पार्षद बन गए……



जशपुर मुनादी।

जशपुर से भाजपा के लिए बुरी खबर आ रही है।खबर है कि जिले के बगीचा नगरपंचायत में 7 पार्षद जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा जीती बाजी हार गई हैं ।महज 3 पार्षद हासिल करने वाली काँग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले के डी बाखला नगरपंचायत के अध्यक्ष बन गए है जबकि कांग्रेस बग़ीचा के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता फिर से उपाध्यक्ष का चुनाव जीत गए ।
बगीचा निकाय चुनाव के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव हो गया है, 15 पार्षदों वाले निकाय में डॉ सी डी बाख्ला 8 मत प्राप्त कर विजयी हुए, वहीँ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद गुप्ता को 10 वोट प्राप्त हुए है।
यह कहा जा रहा था कि भाजपा क्रोस वोटिंग का शिकार होगी। जहाँ अद्दयक्ष के लिए बलराम नागेश 7 वोट मिले, वहीँ 5 वोट ही रामनिवास गुप्ता को मिला।

कुल मिलाकर कांग्रेस ने यहाँ अपनी सरकार निर्दलीय और क्रोस वोटिंग से बचा ली है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News