आज सुबह सुबह शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जशपुर जिले के पत्थलगाव नगर पंचायत में भाजपाईयों के द्वारा समारोह से बाहर आ जाने के मामले में भाजपा के बाहुबली नेता युद्धवीर सिंह जूदेव काफी तैश में दिखे और मीडिया को दिये गए एक बयान में उन्होंने एसडीएम को 2 कौड़ी का अधिकारी बता दिया औऱ कहा कि एसडीएम को औकात में रहंना चाहिए
आपको बता दें कि आज सुबह पत्थलगाव में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा के नेता प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाकर समारोह से बाहर निकल गए थे ।
इस पूरे मामले का जिम्मेदार एसडीएम को बताया जा रहा था ।

