रायगढ़ मुनादी।।
नगर निगम में महापौर पद और सभापति दोनो कांग्रेस के खाते में चली गई। यहां से कांग्रेस से महापौर पैड के लिए जानकी काटजू और सभापति के लिए जयंत ठेठवार को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई लेकिन बताया जाता है कांग्रेस महापौर को 26 वोट और सभापति को 30 वोट मिले। इस पार्टी के उतने ही पार्षद थे और उन्हें वही वोट मिले। जो क्रॉस वोटिंग की आशंका थी वह सभापति के लिए सही साबित हुई। सभापति को 30 वोट मिले है।

कुल मिलाकर भाजपा का भ्रम भ्रम बनकर रह गया और उनकी ही पार्टी में सेंध लग गई जहाँ भाजपा का दावा था कि 6 कांग्रेसी पार्षद उनके साथ है यह उनकी हवाई किला साबित हुआ वही कांग्रेसी खेमे में जश्न का माहौल बन गया। और प्रकाश नायक एक बार फिर नायक बनकर उभरे।

