06-January-2020


जशपुर ब्रेकिंग : "यहाँ काँग्रेस ने रच दिया इतिहास,तना तनी के बाद अंततः जीत गयी कांग्रेस



जशपुर मुनादी।।

कुनकुरी में पहली बार काँग्रेस ने किला फतह करने का रिकार्ड कायम किया है।यहॉं नगर पंचायत में कांग्रेस पार्षद अजेम टोप्पो 8 वोट पाकर नगर पंचायत की अध्यक्ष बन गयी जबकि उपाध्यक्ष के लिए भी काँग्रेस के पार्षद को ही जीत मिली।यहाँ से उपाध्यक्ष के लिए वार्ड नम्बर 15 के निर्वाचित पार्षद जगदीश आपट को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है । आपको बता दें कि कुनकुरी नगर पंचायत का अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव कल से ही सुर्खियों में था।एक एक वोट की हिफाजत में भाजपा और काँग्रेस दोनो लगी थी ।इसी बीच भाजपा पार्षद पति के साथ मारपीट की घटना को लेकर भी जमजर दोनो पार्टियों के बीच तना तनों का माहौल रहा लेकिन जब मतदान हुआ तो अंततः काँग्रेस यहाँ दोनो पदों पर किला फतह करने में कामयाब रही।
यह बताना जरूरी है कि काँग्रेस न नगर पंचायत चुनाव में पहली बार जीत का झंडा गाड़ने में कामयाब हो पायी है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News