06-January-2020


Munaadi Breaking -उनकी पार्टी जीती लेकिन पिता हार गए, फिर भाजपा नेत्री ने सोशल मीडिया पर गुस्से में लिखा गद्दार और ये भी कहा कि .....हो गया वायरल, पढ़िए पूरी खबर ....



रायगढ़ मुनादी।

घरघोड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी सिल्लु उर्फ सुरेंद्र चौधरी की हार के बाद उनकी बेटी और भाजपा नेत्री अंकिता चौधरी अपने पिता की हार के बाद इस कदर बौखला गई कि उन्हें पार्टी का ज्ञान नहीं रह और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित कांग्रेस नेता उस्मान बेग पर बरस पड़ी और उन्हें गद्दार तक कह दिया। हालांकि घरघोड़ा से भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है यानि नगर में भाजपा की सरकार बनी है और वे इसी पार्टी की हैं। उस्मान बेग और कुछ कांग्रेसी नेताओं को सोसल मीडिया में उन्होंने गद्दार से लेकर और न जाने क्या क्या लिखा और अपनी पूरी भड़ास निकाली जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

घरघोंडा नगर पंचायत में कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष प्रत्याशी सिल्लु उर्फ सुरेंद्र चौधरी और उपाध्यक्ष के लिए उष्मान बेग को प्रत्याशी बनाया गया था।
बता दे कि कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी को 5 मत मिले वही भाजपा प्रत्याशी शिशु सिन्हा को 9 मत मिले वही कांग्रेस समर्थित उपाध्यक्ष प्रत्याशी उष्मान बेग को 10 मत भाजपा उपाध्यक्ष प्रत्याशी आरती जायसवाल को 5 मत मिले।

भाजपा के निर्वाचित अध्यक्ष

इससे नगर पंचायत घरघोंडा में भाजपा की जीत हुई है लेकिन भाजपा नेत्री अंकिता चौधरी को यह रास नही आया चूंकि कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी उनके पिता है और बतौर नगर पंचायत अध्यक्ष के दावेदार रहे लेकिन यह कहीं न कहीं सुरेंद्र चौधरी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग माना जा रहा है। जैसा कि रायगढ़ नगर निगम में देखने को मिला। यहां कांग्रेस प्रत्याशी सभापति को 30 मत मिले जबकि भाजपा से सभापति प्रत्याशी को महज 18 मत मिले जबकि भाजपा के यहां पर 22 पार्षद हैं।

यानी भाजपा पार्षदों द्वारा सभापति के लिए अपनी पार्टी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की गई। इसी तरह घरघोंडा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए क्रॉस वोटिंग हो गई यही तो राजनीति है जहां कुछ भी असम्भव नही है।


सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर भाजपा नेत्री अपने कांग्रेसी पिता की हार से तिलमिला कर अपने ही पार्टी के खिलाफ हो ली जिस तरह से कांग्रेसी प्रत्याशी की हार और भाजपा प्रत्याशी की जीत का जो खीझ सोसल मीडिया में निकाला है यह खुल कर सामने आ गया है। सोशल मीडिया में कांग्रेसी नेता उस्मान बेग समेत कई नेताओं को उन्होंने ललकारा है खुलकर अपने अंदर की भड़ास निकाली है। इससे यह भी जाहिर हो गया कि उन्हें भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी की जीत कुबूल नही है। और खास बात ये है कि भाजपा

नेत्री अंकित चौधरी ने दो आदिवासी पार्षद कांग्रेसी नेता को भी इसमें घसीटा है और सोसल मीडिया के प्लेटफॉर्म वाट्सप पर अपनी पूरी भड़ास निकाल कर कांग्रेसियो पर भितरघाती, गद्दार और कई तरह से भड़ास निकाली है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News