06-January-2020


गांधी प्रतिमा स्थल पर शिक्षण प्रतिष्ठान और छात्रों पर हमले सहित इन मुद्दों को लेकर शहरवासियों का हल्ला बोल कहा ये देश को बांटने की राजनीति नही चलेगी



रायगढ़ मुनादी।

शहर के गांधी प्रतिमा स्थल पर देश हो गतिविधियों को देखते हुए शहर के विभिन्न जन संगठनों सोसल वर्कर शांति पसंद लोगो द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। प्रदर्शन में देश की हालात और नागरिकता संशोधन बिल सहित विभिन्न मुद्दों और शिक्षण संस्थानों के साथ छात्रों पर बर्बर हमले के खिलाफ किया गया।


गांधी प्रतिमा स्थल पर आज शैक्षणिक संस्थाओं और स्टूडेंट पर हमले की निंदा सहित एनआरसी, सीएए नागरिकता बिल को लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया। जिसमें विभिन्न जनसंगठनों के लोगों की हिस्सेदारी रही। गांधी प्रतिमा के पास करीब घंटे भर तक प्रदर्शन किया गया। जिसमें भाजपा को देश को बांटने की नीति को बंद करने और नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। वही आतंकी गतिविधियों को लेकर।पाकिस्तान के खिलाफ भी जमकर नारे बाजी की गई और पाकिस्तान सरकार को होश में आने की बात कही है।

यहां पहुंचेंलोगों ने कहा हम भारत के लोग अमन पसंद लोग है। यहां देश को बांटने वाली राजनीति नहीं चलने देंगे। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर भी जमकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जमकर कोसते हुए कहा कि हम भारतवासियो से छल कपट और बांटने की राजनीति को बंद करना चाहिए।


केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में हर वर्ग के लोगो ने हिस्सा लिया। देश के शैक्षणिक संस्थाओं चाहे जेएनयू हो, जामिया मिलिया हो या कोई भी ऐसे शैक्षणिक संस्थाओं पर हमले और छात्रों पर बर्बरता के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया कहा कि इस तरह देश के शिक्षण संस्थानों और छात्रों पर हमले को कतई बरदाश्त नही किया जाएगा।


सीएए और एनआरसी को भी देश के संविधान के खिलाफ बताया और इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाए हम भारत के लोगो से हमारा ही चुना हुवा प्रतिनिधि हमसे ही हमारी नागरिकता पर सवाल करने की इजाजत किसने दिया।

शिक्षण संस्थानों और छात्रों पर हमले को जहां लोकतंत्र के लिए खतरा बताया इसी तरह नागरिकता संशोधन कानून और बिल को भारत विरोधी और बांटने वाला करार दिया। शहर में पहली बार इस तरह का तीखा और मोदी के खिलाफ में प्रदर्शन हुए। और जेएनयू के तर्ज पर आजादी के नारे लगाए और कहा कि भुखमरी, अशिक्षा, बेरोजगारी और देश विरोधी नीतियों से आजादी चाहिए।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News