06-January-2020


नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर मंजू देवी मित्तल निर्विरोध निर्वाचित, रविंद्र पाल धुर्वे ने तीन के मुकाबले 12 मत प्राप्त कर बने उपाध्यक्ष, .... इसके बाद फिर ....पढें पूरी खबर



लैलूंगा मुनादी।

निकाय चुनाव के अंतिम चरण में आज लैलूंगा में नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेश की मंजू देवी मित्तल निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुई। जबकि उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस में ही पेंच फस गया। उपाध्यक्ष हेतु प्रत्याशी न बनाए जाने से नाराज कांग्रेसी पार्षद प्रेम कुमार गुप्ता और पार्षद आदित्य वाजपेई ने बगावत का झंडा उठा लिया। दोनों पार्षदों ने उपाध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। हालांकि इस दौरान आदित्य वाजपेई को क्षेत्रीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने किसी तरह समझा-बुझाकर मना लिया गया। परंतु कांग्रेस के वार्ड क्रमांक दो से निर्वाचित पार्षद प्रेम कुमार गुप्ता ने नामांकन वापस लेने से इंकार कर दिया। अंततः उपाध्यक्ष के लिए निर्धारित समय में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा वोटिंग कराई गई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र पाल धुर्वे ने प्रेम कुमार गुप्ता को तीन के मुकाबले 12 मतों से परास्त कर उपाध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त किए। ज्ञात रहे लैलूंगा नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 11 वार्डों में कांग्रेस ने शानदार सफलता प्राप्त की थी जबकि भाजपा केवल 2 वार्डों तक ही सीमित रह गई शेष 2 वार्ड में निर्दलीयों ने कब्जा किया कांग्रेस ने इस बार मंजू देवी मित्तल को ही चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा था जिसका अपेक्षित परिणाम लैलूंगा नगर पंचायत चुनाव में उन्हें प्राप्त हुआ। कांग्रेस के रणनीतिकार क्षेत्रीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ओम सागर पटेल मदन मित्तल आदि के अथक मेहनत और शानदार रणनीति ने नगर पंचायत लैलूंगा भाजपा को चारों खाने चित कर दिया। हालांकि उपाध्यक्ष चुनाव में हुई बगावत ने काग्रेस के अंतर कलह को सामने ला दिया। फिर भी विधायक चक्रधर सिंह सिदार एवं अन्य कांग्रेसियों की रणनीति यहां विरोधियों को सफल होने नहीं दिया।वहीं कांग्रेश अपनी जीत का श्रेय स्थानीय विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल को दिया है








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News