07-January-2020


यहां भाजपा की थी बहुमत लेकिन कांग्रेस के तीन नेत्रियों ने ऐसा दांव चला कि भाजपा पार्षदों ने कर दिया सरेंडर, कांग्रेस का हुआ … ….पढ़िए पूरी खबर



जांजगीर मुनादी।।

नैला जांजगीर विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत का गृह जिला है और यहां छ.ग.प्रदेश कांग्रेस द्वारा नगरपालिका के अध्यक्ष चुनाव के लिये सारंगढ के पूर्व विधायक पदमा घनश्याम मनहर को पर्यवेक्षक बनाया गया था। सोमवार को जांजगीर नगरपालिका मे हुई अध्यक्ष निर्वाचन मे कांग्रेस के उम्मीदवार भगवान दास गढ़ेवाल ने जीत दर्ज किया। वि.स. अध्यक्ष डा.महंत के मार्गदर्शन मे पर्यवेक्षक पदमा मनहर ने अपने राजनैतिक कूटनीति से भारतीय जनता पार्टी के 13 पार्षद कांग्रेस के 09 पार्षद व निर्दलीय 03 पार्षद के परिदृश्य को ऐसे बदला कि यहां भाजपा को मुँह की खानी पड़ी और कांग्रेस ने नैला जांजगीर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष के पद पर पंजा छाप का झंडा को लहरा दिया।


इस सफलता को अंजाम दिलाने वि.स.अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ,पर्यवेक्षक पदमा घनश्याम मनहर,शशिकांता राठौर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गभेल, की तिकड़ी महिला टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News