07-January-2020


सांसद के आरोप के बाद विधायक ने भी तोड़ी चुप्पी…मीठी छुरी से दिया ये जवाब ,कहा-मुनादी डॉट कॉम में…..



जशपुर मुनादी।।

पार्षद खरीद फरोख्त के मामले में भाजपा पार्षद के साथ हुई मारपीट मामला चुनाव खत्म हो जाने के बाद भी शांत होने का नाम नही ले रहा है। इस मामले में रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद गोमती साय द्वारा कुनकुरी विधायक की संलिप्तता का आरोप लगाए जाने के बाद कुनकुरी विधायक ने आज अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त की है ।मुनादी डॉट कॉम से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को हार स्वीकार करने में संकोच नही करना चाहिए और न ही शीर्ष नेतृत्व को गुमराह करना चाहिए ।
उन्होंने कहा "गोमती साय जी मुझसे बहुत पहले से राजनीति में हैं हमें उनसे बहुत कुछ सीखना है अभी मगर विगत दिनों मुनादी डॉट कॉम पर उन्होंने जो बयान दिया वो हास्यास्पद है ।कांग्रेस कुनकुरी नगर पंचायत में पूर्ण बहुमत में आयी है ऐसे में हमे या हमारे कार्यकर्ताओं को किसी से लड़ने झगड़ने आवश्यकता ही नही है। बीजेपी अपनी हार पचा नही पा रही है ।नगर विकास का जो शब्ज बाग दिखा जनता को गुमराह करती आई बीजेपी को जनता ने सबक सिखाया है ।उन्हें जनमत का सम्मान करना चाहिए न कि पार्षदों की खरीदी जैसे कुकृत्य को अंजाम देना चाहिए।भाजपा अपनी हार से उबर नही पा रही है और अपने ही शीर्ष नेतृत्व को गुमराह कर रही है।"

आपको बता दें कि अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के एक दिन पहले पार्षद खरीद फोरोख्त का न केवल मामला सामने आया बल्कि पार्षद पति के साथ मारपीट की घटना भी घटित हो गयी और फिर रविवार को कुनकुरी की सियासत में अचानक भूचाल आ गया।मारपीट की घटना के बाद भाजपा अपने बाहुबली नेता युद्धवीर सिंह जुदेव के साथ पूरे लाव लश्कर के साथ थाना आ गयी और सांसद गोमती साय ने भाजपा पार्षद पति के साथ मार पीट की घटना के पीछे कुनकुरी विधायक का सह बता दिया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News