धरमजयगढ़ मुनादी असलम खान-

धरमजयगढ़ नगर पंचायत में 15 विजयी पार्षदो का शपथ ग्रहण धरमजयगढ़ एसडीएम नंदकुमार चौबे द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में धरमजयगढ़ विधायक एवं केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त लालजीत सिंह राठिया व नगरपालिका सीएमओ सहिंत सभी दल के नेता कार्यकर्त्ता एवं स्थानीय नगरवासी शामिल रहे ।
विजयी पार्षदो को एसडीएम नंदकुमार चौबे द्वारा पद व गोपनीयता का शपथ दिलाया गया ,जिसमें विशेष रूप से सभी विजयी पार्षद मौजूद रहे ।

जानकारी हो की ,धरमजयगढ़ नगरपंचायत में भाजपा के 07 पार्षद और कांग्रेस से 06 वहीँ निर्दलीय 02 पार्षद जीतकर आये.नगर पंचायत निर्वाचन में दिलचस्प बात रही की भाजपा से विजयी पार्षद की संख्या 07 होने से उम्मीद जताई गयी कि भाजपा से ही उपाध्यक्ष बनना तय है। वहीँ बता दें धरमजयगढ़ नगर पंचायत में अध्यक्ष महिला ओबीसी सीट रिजर्व रही, जिसमे बहुमत होने के बावजूद भाजपा अपनी अध्यक्ष सीट नहीं बचा पाई थी, परिणाम स्वरुप नगर अध्यक्ष पद पर निर्विरोध रूप से कांग्रेस का कब्जा हो गया.
श्रीमती तरुण श्याम साहु जो कांग्रेस से अध्यक्ष पद की दावेदार थी निर्विरोध अध्यक्ष बन गईं ।चुनकर आये सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर उपाध्यक्ष चुनाव के लिए दोनों पार्टियों में काफी जोड़ तोड़ का खेल चला,किन्तु अंत में भाजपा को 08 विजयी पार्षदों का समर्थन मिला और बीजेपी से टार्जन भारती उपाध्यक्ष पद पर कब्ज़ा जमाने में कामयाब हो गए. वहीँ कांग्रेस के हाँथों से नगर उपाध्यक्ष पद फिसल गई। कांग्रेस को 07 पार्षदों का समर्थन मिला ।

