जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां के बीईओ कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को महिला कर्मचारीC से छेड़ छाड़ के मामले में अरेस्ट किया गया है। बताया जाता है कि आरोपी टीका शंकर जायसवल पूर्व में बीईओ कार्यालय दुलदुला में पदस्थ था वर्तमान में विपतपुर स्कूल में बाबू के पद पर पदस्थ है।बीते 4 नवम्बर को बीईओ कार्यलय दुलदुला में पदस्थ महिला कर्मचारी कार्यालय सेअपने घर जा रही थी तभी आरोपी टीका शंकर महिला कर्मचारी का पीछा करते करते रास्ते मे ही उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया।पीड़िता ने दुलदुला थाना में इसकी शिकायत की थी।शिकायत लेने के बाद दुलदुला पूलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

