जशपुर मुनादी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कमान सम्हालने वाले जशपुर के छोटे सरकार का तिलस्म निकाय चुनाव में भी देखने को मिला।जिले के पत्थलगाँव नगर पंचायत में बगीचा जैसा हाल होने से बचा लेने में इनकी भूमिका अहम रही है।सूत्रों की माने तो अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव के एक दिन पहले खबर आयी कि ज्यादा पार्षद रहते हुए भी नगरपंचायत में कांग्रेस का कब्जा होने वाला है ।ये खबर रविवार शाम तक पूरे भाजपाई खेमे में जंगल की आग की तरह फैल गयी और रातों रात पत्थलगाव में युद्धवीर को मोर्चा सम्हालने हाईकमान की ओर से निर्देश आया। हाईकमान का निर्देश मिलते ही वो करीब 12 बजे पत्थलगाँव पहुँचे और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को एक्टिव किया।बताया जा रहा है कि सुबह होते होते होते सारे समीकरण ठीक हो गए ।ठीक होने का आशय ये कि मतदान होने से पहले ही उन्होंने अध्यक्ष सरिता यादव के नाम का एलान कर दिया था।
बहरहाल रातोंरात पत्थलगाव में भाजपा की डूबती हुई नैया के खेवनहार के रूप में अवतरित हुए और सारा कुछ ठीक ठाक हो गया। भजयुमो के मंडल महामंत्री राहुल अग्रवाल ,अंकित बंसल ने बताया कि पत्थलगाँव के युवाओ में जोश का अभूतपूर्व संचार होता दिख रहा है।युद्धवीर के जिले का कमान सौंपे जाने के बाद हर युवा कार्यकर्ता रिचार्ज हो गया है ।
आपको बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से ही युद्धवीर जशपुर में हैं और जिले की सियासी जमीन को पूरी तरह ठीक करने में लग गए है।भाजपा को 8 साल पहले की भाजपा का शक्ल देने का महीनों पहले इनके द्वारा किया गया एलान को धरातल पर लाने की कोशिश शुरू हो गयी है।

