07-January-2020


क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों के खिलाफ नागरिकों ने खोला मोर्चा, खूब लगाए नारे, कहा गद्दारों को ……… देखिए वीडियो


रायगढ़ मुनादी।।

घरघोड़ा नगर पंचायत में काँग्रेस पार्षदों द्वारा क्रॉस वोटिंग कर नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा का बनाने से स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। लोगों ने एक जुलूस की शक्ल में शहर में घूमकर उन पार्षदों के विरोध में नारे लगाए जिन्होंने क्रॉस वोटिंग किया था।

https://youtu.be/9OHwsV4d_yA

इस नगर पंचायत में कांग्रेस के 8 पार्षद हैं लेकिन सोमवार को अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी को 10 वोट मिले और इस नगर पंचायत में भाजपा के शिशु सिन्हा नगर पंचायत अध्यक्ष चुन लिए गए। हालांकि कांग्रेस से उपाध्यक्ष पद के लिए उस्मान बेग को पार्षदों ने चुन लिया इसीलिए कहा जा रहा है कि यह क्रॉस वोटिंग उनके इशारे पर किया गया ।

https://youtu.be/h52TGnf3Krs






Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News