रायगढ मुनादी।
पति के शराब पीने से तंग आकर एक महिला ने अपने आप को साधना में लीन कर लिया। पिछले 4 दिनों से बिना कुछ खाये पिये एक महिला बोईरदादर में स्थित शिव मंदिर में बैठी हुई थी। इसकी शनिवार की रात से बिना खाये पिये साधना में लीन महिला की हालत खराब हो रही थी। मुनादी डॉट कॉम ने इसकी जानकारी महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी टी के जाटवर को दिया जिस पर महिला बाल विकास अधिकारी तत्काल एक पर्यवेक्षक और सखी वन स्टाप सेंटर के कर्मचारियो को भेजा।
महिला बाल विकास और सखी वन स्टाप के कर्मचारियो ने पड़ोस के लोगो की मदद से महिला को सबसे पहले मंदिर से बाहर निकाला। और महिला को इनर्जि देने का जतन करने लगी साथ ही 112 को मदद के लिए बुलाया और अस्पताल पहुंचवाया।

मिली जानकारी के अनुसार महिला सुरूवाली गुप्ता पति गजेंद्र गुप्ता बिना कुछ खाये पीए लगभग 80 घंटे से लगातार वह मंदिर में है। जिसके कारण महिला की तबियत बिगड़ती जा रही थी। मोहल्ले के लोगो ने देखा तो यह जानकारी बाहर आई।

बता दें कि जब शनिवार को महिला मंदिर में आकर अंदर से बन्द कर बैठ गई तब सुबह सुबह मंदिर आने वाले लोगो ने देखा और महिला न तो किसी की बात सुनने को तैयार थी और न ही मंदिर से बाहर आना चाह रही थी। वह बोलने से मना कर रही लोगो को महिला ने लिख कर बताया कि उससे बात न करे वह साधना करने बैठी है।
आज भी जब किसी तरह महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक सरिता गुप्ता और सखी वन स्टाप की शैली दीवान अपनी टीम के साथ मंदिर पहुंचे तो महिला बाहर आने को तैयार नही थी किसी तरह बाहर निकालकर जब महिला शुरुबाली गुप्ता लिखकर कुछ बताना चाह रही थी लेकिन कुछ भी ठीक से लिख नही पा रही थी दरअसल 4 दिनों से भूखे प्यासे रहने की वजह से महिला को फिलहाल अस्पताल पहुंचवाया गया है।

बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चे हैं बेटी बड़ी है जो मामा घर रहती है बेटा छोटा है वह भी 10-12 दिनों से मामा घर मे है। मोहल्ले के लोगो ने बताया कि दरअसल महिला उसके पति से अत्यधिक शराब सेवन करने और शराब में पैसा बर्बाद करने से परेशान रहती थी और बताया जा रहा है कि वह महिला मंदिर में पति के शराब के आदत से परेशान होकर साधना में बैठ गई थी।


