जशपुर मुनादी।।
जशपुर के लिंगा जंगल मे एक अधेद की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है।खबर है कि जिले के तुमला थानांतर्गत खारी बहार के लिंगा जंगल मे मंगलवार की दोपहर को स्थानीय लोगो ने पेंड में फांसी के फंदे पर झूलती हुई लाश को देखा तो उनके होश उड़ गए। लाश पूरी तरह सड़ गल जाने के कारण ग्रामीण पहचान नही पा रहे थे कि शव किसका का है।ग्रामीणों की सूचना पर तुमला पूलिस जब मौके पर पहुंची और जांच पडताल शुरू की तो मृतक के जेब से उसका आधार कार्ड मिला और आधार कार्ड के मुताबिक मृतक पास के गाँव बरडीह का रहने वाला बताया जा रहा है ।जांच कर रही तुमला थाने की पूलिस ने बताया कि मृतक का नाम सीताराम चौहान उम्र 50 वर्ष है।पूलिस मामले की जाँच में जुटी है।अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है।

