पत्थलगांव मुनादी।
पत्थलगांव में धान खरीदी केंद्र के फड़ प्रभारी एवं प्रभारी समिति प्रबन्धन और डाटा एंट्री ऑपरेटर को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर जशपुर की यह कारवाई धान खरीदी में लगातार लापरवाही करने से यह कार्रवाई की गई।
धान उपार्जन केंद्र पत्थलगांव के प्रभारी सामिति प्रबन्धक प्रमोद अम्बष्ठ और डाटा एंट्री ऑपरेटर बिमलेश अम्बस्थ को बर्खास्त कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि ये शुरू से ही लापरवाही करते रहे अंततः इन्हें बरख़ास्त करना पड़ा और नई नियुक्ति करने का आदेश दिया है।

