बलौदा बाजार मुनादी।।
इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गोदाम में भीषण आग लग गई है। .आग की लपटें बढ़ते हुए दुकान की ओर पहुंचने लगी है। सिमगा के जय स्तंभ चौक के पास अशोक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में मंगलवार को अचानक आग लग गई है आग में लाखो के समान जलने की आशंका है। हालांकि फायर ब्रिगेड और सिमगा पुलिस व आम नागरिक आग बुझाने में लगे हैं लेकिन आग की लपटें तेज है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

