08-January-2020


इस नगर पंचायत में फंस गया पेंच ! अध्यक्ष -उपाध्यक्ष की नही हुई औपचारिक घोषणा और हो गया..भाजपा ने फिर से किया



जशपुर (कुनकुरी)मुनादी//

अध्यक्ष -उपाध्यक्ष चुनाव के बाद भी कुनकुरी नगर पंचायत का राजनीतिक विवाद खत्म होने का नाम नही ले रहा है।नगर पंचायत कुनकुरी में सोमबार को रिटर्निंग ऑफिसर की मैजूदगी में कराए गए उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर अभी भी पेंच फंसा ही हुआ है।भाजपा की ओर से उपाध्यक्ष पद के डावेदार व वार्ड नम्बर 5 के पार्षद अमन शर्मा ने उपाध्यक्ष चुनाव में चुनाव से पूर्व रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा किये गए घोषणा के मुताबिक एक मतपत्र को रद्द करने की माँग की है और उपाध्यक्ष के लिए री-वोटिंग कराने की अपील की है।
अमन शर्मा ने बताया कि चुनाव से पूर्व रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा जो घोषणा की गई थी उस घोषणा के मुताबिक एक मत पत्र में गड़बड़ी के बाद भी वोट को निरस्त नही किया जिसके चलते उपाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया प्रभावित हुई है ।उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा कार्यवाही नही किये जाने पर मामले को एडीजे कोर्ट ने परिवाद के रुप मे दायर करने की बात कही है।अमन का कहना है कि नगरपंचायत कुनकुरी में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कोई आधिकारिक घोषणा नही हुई है ।बगैर आधिकारिक घोषणा के ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन हो गया है ।
आपको बता दें कि नगरपंचायत कुनकुरी में अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर शनिवार से ही विवाद की स्थिति निर्मित हो गयी थी और ये विवाद पूरे प्रदेश में सुर्खियों में रहा ।हांलाकि सोमबार को सारे विवादों के बावजुद अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव कराया गया और इस चुनाव में अजेमा टोप्पो अध्यक्ष और जगदीश आपट के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए ।लेकिन दोनो पद पर काँग्रेस का कब्जा होते ही विवाद फिर शुरू हो गया है।
बहरहाल इस विवाद को लेकर कुनकुरी एसडीएम से सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क स्थापित नही हो पाया ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News